फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी रैंक वालों ने चुना आईआईटी कानपुर

Sun, 03 Jul 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आईआईटी में काउंसलिंग के दौरान बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराता स्टूडेंट। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। कैंपस सेलेक्शन और एशियाई रैंकिंग में सुधार की वजह से अच्छी रैंक लाने वालों ने आईआईटी कानपुर में एडमिशन लिया है। इस बार (2016) 3800 रैंक पाने वाले स्टूडेंटों को ही एडमिशन मिल सका है। पिछले साल (2015) यही रैंक 4200 थी। इससे आईआईटी प्रशासन गदगद है। प्रशासन का कहना है कि टॉप-100 के स्टूडेंट भले ही नहीं आए लेकिन अच्छी रैंक वाले स्टूडेंटों ने एडमिशन में आईआईटी कानपुर को वरीयता दी है। इसकी मुख्य वजह आईआईटी कानपुर की एशियाई रैंकिंग (48वीं) और सत्र 2015-16 के कैंपस सेलेक्शन (91 फीसदी) रहा है। पिछले साल यही रैंकिंग 80वीं थी। जबकि 77 फीसदी स्टूडेंटों को ही जॉब मिल सकी थी। आईआईटी कानपुर में 827 सीटें हैं।
विज्ञापन

आईआईटी और उनकी सीटों का विकल्प लॉक करने वाले स्टूडेंटों केे शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन शुक्रवार को लेक्चर हॉल कांप्लेक्स-7 और 17 में हुआ। बायोमेट्रिक अटेंडेंस ली गई। फिंगर प्रिंट भी कराए गए। साथ ही सामान्य कैटेगरी के स्टूडेंटों से 45 हजार और आरक्षित श्रेणी के स्टूडेंटों से 20 हजार रुपये जमा कराके सीटें कन्फर्म की गईं। एडमिशन के प्राविजनल लेटर भी जारी किए गए। यह सिलसिला 5 जुलाई तक चलता रहेगा। 6 जुलाई से एडमिशन के आधिकारिक लेटर जारी होंगे।  जेईई चेयरमैन प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि आईआईटी कानपुर के 827 सीटों के विकल्प लॉक हो गए हैं। इस बार एडमिशन की रैंकिंग में सुधार हुआ है। यह अच्छे संकेत हैं। पहले चरण के सीट अलाटमेंट का पूरा ब्योरा 6 जुलाई को वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें