फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खोए मोबाइल पाकर लोगों में दिखी खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेंट्रल जोन की सर्विलांस टीम ने डीसीपी सेंट्रल कार्यालय में सोमवार को गुम हुए 101 मोबाइलों को खाेजकर उनके मालिकों को लौटाया। मोबाइल की कुल कीमत 22 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि सर्विलांस टीम ने मोबाइलों की बरामदगी के लिए तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और कई स्थानों पर जांच की। खोए हुए मोबाइल मिलने पर लोग खुश होकर थैंक्यू सर बोले। बरामदगी करने वाली टीम में सर्विलांस सेंट्रल जोन के उपनिरीक्षक पवन प्रताप, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र तिवारी, लवकुश मिश्रा, कांस्टेबल आलोक कुमार, नवीन कुमार रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें