फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के डर से घर के लिए भाग रहे लोग, दिल्ली, पुणे के यात्रियों को लाने के लिए स्पेशल ट्रेनें

Fri, 16 Apr 2021 12:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोरोना के फैलाव के कारण एक बार फिर लॉकडाउन लगाने के डर से प्रवासियों ने भागना शुरु कर दिया है। रेलवे ने दिल्ली पुणे और गोरखपुर के यात्रियों को लाने ले जाने के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : गूगल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने दिल्ली, पुणे और गोरखपुर के यात्रियों को लाने ले जाने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इतनी स्पेशल ट्रेनें चलाने के बाद भी ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। ये लोग होली पर भी अपने-अपने घर नहीं गए थे।
विज्ञापन


अब महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में लॉकडाउन और अन्य राज्यों में लॉकडाउन की आशंका के तहत भाग रहे हैं। यात्रियों में डर है कि कहीं पिछले साल की तरह रेलवे ने ट्रेनें बंद कर दीं तो दिक्कत हो जाएगी। हालांकि रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चला दी हैं।

इन ट्रेनों में रिजर्वेशन कराकर करें यात्रा
- ट्रेन नंबर 04076 नई दिल्ली से यात्रियों को यूपी-बिहार ले जाने के लिए 17 अप्रैल को सिर्फ एक फेरा चलेगी। इस ट्रेन की वापसी नहीं है। यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11:15 बजे चलेगी। सुबह 5:25 बजे कानपुर सेंट्रल और रात नौ बजे दरभंगा पहुंचेगी। 
विज्ञापन


- ट्रेन नंबर 01443 पुणे से 15, 19, 23, 27 अप्रैल को रात साढ़े नौ बजे चलेगी। अगले दिन रात सवा 11 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन सुबह 6:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01444 गोरखपुर से 17, 21 और 25 अप्रैल को रात सवा नौ बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह पांच बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन सुबह 6:25 बजे पुणे पहुंचेगी।

- ट्रेन नंबर 09127 सूरत से 19 और 26 अप्रैल सोमवार को सुबह सात बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 6:40 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह नौ बजे प्रयागराज के सूबेदारगंज पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09128 सूबेदारगंज से 20 और 27 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 12:50 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल पर दोपहर 3:40 बजे और बुधवार को दोपहर 12:45 बजे सूरत पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें