फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: 'यूपी में पानी रे पानी'-बैंक, सड़क, स्कूल, घर, चौराहे, पार्क, अस्पताल सबका है ये हाल

Tue, 31 Jul 2018 06:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 15
भारी बारिश के चलते लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं
यूपी की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिले भारी बारिश की चपेट में है। कई शहरों में तेज बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से रेल, सड़क एवं हवाई यातायात पूरी तरह से बाधित हुआ। 
 


 
विज्ञापन

2 of 15
यूपी सहित कई राज्यों में अगले दो दिन तक तेज बारिश होने के आसार
लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले 48 घंटों तक रुक-रुककर तेज बारिश होती रहेगी। अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। बारिश का दौर इस सप्ताह के अंत तक चलेगा।

 
विज्ञापन

3 of 15
कई जगह बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया
कानपुर में अब तक 186 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मुरादाबाद में बाढ़ जैसे हालात हैं। 
 

4 of 15
जर्जर मकान गिरा
कानपुर शहर के फीलखाना थानाक्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से तीन मंजिला जर्जर इमारत ढह गई। इस घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। 

 
विज्ञापन

5 of 15
स्वास्थ्य केंद्र में जलभराव
जालौन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जलभराव हो गया जिसकी वजह से डॉक्टर और मरीजों को बाहर जाना पड़ गया। 
 
विज्ञापन

6 of 15
पुल में फंसा वाहन
चित्रकूट मानिकपुर के छिवलहा गांव में लगातार बारिश के बाद नवनिर्मित मकान ढहा। दबकर एक महिला की मौत। 
 
विज्ञापन

7 of 15
जलभराव
चित्रकूट मंदाकिनी नदी का जल स्तर बढ़ा। जिला प्रशासन ने आसपास के दुकानदारों को अलर्ट जारी किया। 
 

8 of 15
जलभराव की वजह से पुल के नीचे फंसा ट्रैक्टर
इटावा मैनपुरी पुल में भीषण जलभराव से वाहन जहां के तहां फस गए। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप। 
 

9 of 15
गंगा का जलस्तर बढ़ा
कानपुर के पास शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने से डीएम मौका मुआयना करने पहुंचे। बाढ़ की संभावनाएं। 
 

10 of 15
बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव
कानपुर घाटमपुर यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से वहां गोवंश फंस गए। इन्हें निकालने की कवायद जोरों पर है। वहीं तालाब में दस वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घाटमपुर में ही बीती रात नोन नदी में डूबे युवक का शव आज बरामद किया गया। 
 

11 of 15
जगह-जगह जलभराव
कानपुर देहात रनियां के अंबेडकर नगर में रास्ते में जलभराव से लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। बिल्हौर तहसील क्षेत्र में लगातार हुई घंटों बारिश के कारण लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हुए। 

12 of 15
आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया
कानपुर देहात संदलपुर ब्लॉक के हिसावां गांव में छत गिरने से बच्ची की मौत हो गई। वहीं दीवार गिरने से दो लोग घायल हुए हैं। 

13 of 15
बैंक में जलभराव
कानपुर दक्षिणांचल विद्युत उपकेंद्र विधनू परिसर में बारिश का पानी भरने से जलभराव हो गया। एसडीओ विनोद कुमार मौके का जायजा लेने पहुंचे। कानपुर के बिठूर में करंट लगने से लाइन मैन की मौत। बेगमपुरवा में भारी बारिश की वजह से जलभराव से नमाजियों का निकलना दूभर हो गया। कानपुर के ही पनकी स्थित सेंट्रल बैंक के अंदर बरसात का पानी घुस गया। यहां बैंकिंग ट्रांजेक्शन ठप हो गया।
 

14 of 15
बहकर आई मछली
कानपुर के भीतरगांव में बरईगढ़ की गलियों में जलभराव हो गया। यहां पांच फिट लंबी और बीस किलो की मछली पानी में तैरकर आई और एक ग्रामीण के घर में घुस गई। यह मछली गांव में कौतुहल का विषय बनी हुई है। 
 
विज्ञापन

15 of 15
बारिश की वजह से पेड़ टूटकर गिरे
कानपुर के टिकरागांव में पांडव नदी का पानी घुसा। तमाम गांववालों को पास के स्कूल में जाकर शरण लेनी पड़ी। फूलबाग सब्जी मंडी में पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। मरियमपुर चौराहे पर सड़कें जलमग्न हो गईं। कई लोग गिरकर घायल हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें