फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को मिलेगी एयर एम्बुलेंस सेवा, हेलीपैड के लिए कंपनियों ने दिया प्रस्ताव

Sat, 14 Sep 2024 11:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्रवार को लखनऊ में योजना विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तावों की समीक्षा की। हैलट परिसर में ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के लिए शासन ने 349 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन
हैलट हॉस्पिट कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के हैलट परिसर में बनने वाले लेवल वन के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को एयर एम्बुलेंस की सेवा मिल सकेगी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि 349 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के लिए जिन पांच कंपनियों ने अपने प्रस्ताव शासन के सामने पेश किए हैं। उन सभी ने परिसर के निर्माण में हेलीपैड को जगह दी है। जाहिर है, हेलीपैड बनने के बाद इस लेवल वन के ट्रॉमा सेंटर में और वहां से दूसरी जगह जाने के लिए मरीजों को एयर एंबुलेंस की सुविधा मिल सकेगी। हालांकि अभी शासन ने इसपर अंतिम फैसला नहीं लिया है कि निर्माण कौन सी कंपनी करेगी और एयर एंबुलेंस शुरू होगी या कब से शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर के निर्माण को लेकर शुक्रवार को लखनऊ में योजना विभाग के अधिकारियों और मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में ट्रॉमा सेंटर के निर्माण को लेकर पांच कंपनियों ने अपने प्रस्ताव पेश किए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में बेसमेंट व भूतल के अलावा छह मंजिला इमारत का निर्माण होगा। छह सौ बेड वाले इस ट्रॉमा सेंटर में ओपीडी, वार्ड और हेलीपैड को लेकर सभी कंपनियों ने अपनी प्लानिंग साझा की है।
अब शासन तय करेगा कि अब शासन तय करेगा कि किस कंपनी से किस रेट पर कार्य कराया जाएगा। उधर, पीएसएसवाई के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि डिजाइन और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम आवंटित किया जाएगा। डॉ. मनीष ने कहा कि यूपी का यह पहला जबकि भारत का दूसरा सबसे बड़ा ट्रॉमा सेंटर होगा। बैठक में प्रमुख सचिव योजना, प्राचार्य डॉ. संजय काला और पीएसएसवाई के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष सिंह के अलावा कंपनियों के प्रतिनिधि और पीडब्ल्यूडी के एमडी शामिल रहे। बता दें, हैलट में अभी ट्रॉमा रोगियों के लिए सिर्फ 26 बेड हैं। यहां प्रतिदिन सौ से डेढ़ सौ ट्रॉमा के रोगी आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजार स्क्वायर मीटर जमीन पर होना है निर्माण
जीटी रोड स्थित पीजीआई के पास ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के लिए दस हजार स्क्वायर मीटर जमीन चिह्नित की गई है। शासन ने इसके लिए 349 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस सेंटर में एमआरआई सेंटर और सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड सेंटर भी रहेगा और ट्रॉमा के मरीजों के लिए ओपीडी भी चलाई जाएगी। साथ ही इमरजेंसी मेडिसिन विभाग खोला जाएगा जिसमें एमडी की डिग्री व ट्रॉमेटोलॉजी सर्जरी में एमएस शुरू कराया जाएगा। सौ बेड का आईसीयू भी बनाया जाएगा। भवन निर्माण के बाद दूसरे फेज में मैनपावर और उपकरण आएंगे जिनके लिए करीब 170 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें