फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वीआईपी उद्घाटन के चक्कर में रोगी बेहाल, सीएम आरोग्य मेला का 10 के बजाय दोपहर एक बजे किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रविवार को लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला ग्रामीण इलाकों में सरकारी दावों की पोल खोलता दिखा। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बिल्हौर, शिवराजपुर, घाटमपुर और पतारा ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों की पड़ताल की। कई जगह डॉक्टरों की कुर्सियां खाली मिलीं तो कई कहीं वीआईपी उद्घाटन के चक्कर में रोगी बेहाल दिखे। भीषण गर्मी के बीच बिना बिजली और पानी के लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन

शिवराजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिवसीय आरोग्य शिविर के आयोजन का उद्घाटन दोपहर एक बजे हुआ। मेला सुबह 10 बजे शुरू होना था लेकिन तैयारियां न होने के चलते रोगियों को इंतजार करना पड़ा। इस मेले में सिर्फ स्वास्थ्य विभाग ही नहीं बल्कि पुलिस, खाद्य एवं रसद, पंचायती राज, पशुपालन, उद्यान, ग्रामोद्योग, नगर पंचायत सहित सभी विभागों के स्टॉल लगने के थे। दोपहर एक बजे तक स्टॉल तो लगाए गए लेकिन इन स्टॉलों में कोई कर्मचारी नजर नहीं आया। इस मामले में मेले का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी अनुभव जे जैन ने बीडीओ को फटकार लगाई।

संवाददाता ककवन विकास खंड क्षेत्र के औरोंताहरपुर गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार सुबह करीब 11:30 बजे पहुंचा तो ओपीडी चलती मिली लेकिन डॉ. लता अनुपस्थित मिलीं। फार्मासिस्ट सुषमा पाल और स्टाफ नर्स दिव्या ने बताया कि डाक्टर छुट्टी पर हैं। वह दोनों ही मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में आने वाले मरीजों की चिकित्सकीय जांच व दवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन



इसी तरह, सुबह 10 बजे पतारा पीएचसी में स्टाॅफ नहीं आया था। यहां डॉ. पवन कुशवाहा थे लेकिन लैब टेक्नीशियन और एएनएम अनुपस्थित मिले। लैब टेक्नीशियन न होने के चलते रोगियों के खून की जांच तक नहीं हो सकी।


घाटमपुर की कोरिया पीएचसी में डॉक्टर, स्टाफ और रोगी तो नजर आए लेकिन बिजली नहीं आने से सभी बेहाल दिखे। डॉ. प्रेम शंकर ने बताया कि आंधी तूफान के चलते पांच दिन से बिजली नहीं आ रही है। रोगियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।




समय से पहुंचने के लिए दिए निर्देश
रोगियों के साथ इलाज में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त योग्य नहीं है। सभी डॉक्टरों और स्टाफ को निर्देशित किया जा चुका है कि वे समय पर पहुंचे और रोगियों का इलाज करें। - डॉ. हरिदत्त नेमी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें