अस्पताल की खिड़की से कूदकर मरीज ने दी जान
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल में भर्ती मरीज ने सोमवार को पहली मंजिल की खिड़की से कूदकर जान दे दी। वह बीमारी से आजिज आ चुका था।
ग्राम रुदाहा, साहेल (औरैया) निवासी मुनीम सिंह के बेटे अमित राजपूत (35) को नौ जून को मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल के वार्ड-2 के बेड नंबर छह पर भर्ती कराया गया था। यह वार्ड अस्पताल की पहली मंजिल पर है। डॉ. अवधेश कुमार उसका इलाज कर रहे थे।
इसी वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों के तीमारदारों के मुताबिक सुबह करीब पौने पांच बजे अमित ने पेट में असहनीय दर्द की बात कहकर मां को डॉक्टर को बुलाने के लिए भेज दिया। पिता को भी दर्द निवारक तेल खरीदने के लिए मेडिकल स्टोर भेज दिया। इसके बाद वह चुपचाप वार्ड से निकला और दरवाजे के सामने बरामदे में खुली खिड़की से बिल्डिंग के बाहर कूद गया।