गीता देवी मैदान पर खेले गए केसीए की कानपुर संडे लीग के मुकाबले में विजेता टीम की ओर से मैन ऑफ द
- फोटो : केसीए
कानपुर। केसीए की संडे लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को पहले मैच में पटेल प्रॉपर्टीज ने नाइट स्कैचर्स को आठ विकेट से मात दी। दूसरे मैच में बीसीए लीजेंड ने क्रेजी रेंजर्स को तीन विकेट से हराया। तीसरे मैच में ब्लू वॉरियर्स ने कलावती सुपर किंग्स को 128 रन से पराजित किया।
कल्याणपुर स्थित गीता देवी मैदान मैदान पर नाइट स्कैचर्स की टीम 22.4 ओवरों में 127 रन पर ऑलआउट हो गई। अखिलेश ने 30 और सिद्धार्थ ने 25 रन की पारी खेली। अंकुल जैन ने पांच, गोपाल सिंह न तीन विकेट अपने नाम किए। पटेल प्रॉपर्टीज की टीम ने 10.1 ओवरों में दो विकेट पर 114 रन बनाकर जीत हासिल की। सनी ने 25 आशीष ने नाबाद 36 और आनंद ने नाबाद 50 रन की विस्फोटक पारी खेली। मैन ऑफ द मैच अंकुल जैन को चुना गया।
आरपीसीए मैदान पर क्रेजी रेंजर्स ने 30 ओवरों में सात विकेट पर 215 रन बनाए। राहुल ने 47, मोहिब अंसारी ने 38, हिमांशु प्रधान ने 36 रन बनाए। डॉ. इरफान, रहमान और राज सिंह ने दो-दो विकेट लिए। बीसीए लीजेंड ने 29.1 ओवरों में सात विकेट पर 218 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। लविश श्रीवास्तव ने 66, धर्मेंद्र यादव ने 58 और जिमी चक ने 42 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच में लविश श्रीवास्तव को दिया गया।
सप्रू मैदान पर ब्लू वारियर्स ने 30 ओवरों में आठ विकेट पर 312 रन का स्कोर खड़ा किया। दिनेश ने 74 रन, विजय भान ने नाबाद 49 और रोहित सिंह ने नाबाद 40 रन बनाए। आशीष चौरसिया ने तीन विकेट, विशाल और उमाशंकर ने दो-दो विकेट लिए। कलावती सुपर किंग्स 25 ओवरों में 184 रन ही बना सकी। राहुल सिंह ने 54 और गुरुमीत ने नाबाद 64 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। मैन ऑफ द मैच दिनेश को चुना गया।