कानपुर। देश को रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और भविष्य की चुनौतियों से लड़ने के लिए स्वयं को मजबूत करने के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह ने आईआईटी कानपुर का भ्रमण किया।
उन्होंने साइबर सुरक्षा प्रणालियों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई। साइबर सुरक्षा की अत्याधुनिक प्रणालियों और साइबर हमलों के बारे में भी चल रहे अनुसंधान व नवाचारों को भी समझा। साइबर-भौतिक प्रणालियों में सुरक्षा खामियों की पहचान, उन्नत साइबर सुरक्षा उपकरण विकसित करने और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे सी3आई हब में पहुंचकर विशेषज्ञों से बात की। सेना में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न तकनीकी उपकरणों में साइबर सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत करने के संदर्भ में जानकारी ली। ब्यूरो