फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पटेल इलेवन और एसजेएम स्पोर्ट्स ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। तृतीय दीबा नसीम खान अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को पटेल इलेवन और एसजेएम स्पोर्ट्स ने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए पहले मैच में कैलाश इलेवन ने 30.5 ओवर में 141 रन बनाए। आर्यन यादव ने 31, आर्यन सिंह ने 24 रन बनाए।
विज्ञापन


फैज आलम व ईशांत रावल ने चार-चार विकेट लिए। जवाब में पटेल इलेवन ने 28.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर मैच जीता। अस्तर अब्बास ने 43, पर्व खरे ने 29 का स्कोर बनाया। रेयांश अग्रवाल व हर्षवर्धन ने एक-एक विकेट लिया। फैज आलम मैन ऑफ द मैच रहे।

कानपुर साउथ-ए मैदान पर हुए दूसरे मैच में एसजेएम स्पोर्ट्स ने 35 ओवर में पांच विकेट पर 249 रन बनाए। अमृत ने 95, देव प्रताप सिंह ने 80 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अजय कुमार ने दो को आउट किया। चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में सात विकेट पर 221 रन बनाए। उदयराज ने नाबाद 145 रन की पारी खेली।वंश व अभिमन्यू ने एक-एक विकेट चटकाए। अमृत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें