फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कुशीनगर एक्सप्रेस में 300 किलोमीटर तक बिना एसी के उबले यात्री, जमकर किया हंगामा

Wed, 15 May 2024 11:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हंगामा कर रहे यात्रियों को समझातीं आरपीएफ जीएमसी इंस्पेक्टर सुरुचि शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुशीनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जा रही सुपरफास्ट कुशीनगर एक्सप्रेस 22537 से करीब 300 किलोमीटर के सफर में यात्री उबल गए। भीषण गर्मी और उमस के बीच ट्रेन के चार एसी कोच काम नहीं कर रहे थे, जिसकी वजह से सेंट्रल स्टेशन से गोविंदपुरी स्टेशन के बीच आधा दर्जन बार चेन पुलिंग हुई। यात्रियों ने हंगामा कर किराया वापस करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कई शिकायतों और सूचना देने के बावजूद इतने लंबे सफर में उनकी सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


आखिर में नया इंजन लगाकर समस्या दूर की गई। करीब तीन घंटे बाद ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन से रवाना हुई। कुशीनगर से चलकर बस्ती, लखनऊ के रास्ते कुशीनगर एक्सप्रेस सुबह 9.08 बजे सेंटल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आई। यहां से 9.20 बजे चली। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। आरपीएफ मौके पर पहुंची, जिस पर यात्रियों ने अपनी समस्या बताई। ट्रेन के बी 5, 6, 7 और 9 में एसी काम नहीं कर रहा था।

रेलवे के तकनीकी स्टाफ ने कुछ देर एसी के पावर सिस्टम को देखा और ट्रेन को 9.38 बजे रवाना कर दिया। ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से क्राॅस हो रही थी तभी 9.54 बजे यात्रियों ने फिर से चेन पुलिंग की। आरपीएफ के एसआई एमपी मिश्रा स्टाफ के साथ ट्रेन में पहुंचे। चेन पुलिंग बीएस 6 कोच में हुई थी। उन्होंने यात्रियों को समझाकर ट्रेन रवाना करने की कोशिश की, लेकिन 10.08 बजे फिर चेन पुलिंग हो गई। ऐसा कई बार हुआ।
विज्ञापन

आरपीएफ जीएमसी इंस्पेक्टर सुरुचि शर्मा, रेलवे के तकनीशियन, इलेक्टिक स्टाफ मौके पर आ गए। कोच में सवार महिलाएं, बच्चे और अन्य यात्री बाहर आ गए। सुरुचि शर्मा ने टेन न रोकने का अनाउंसमेंट किया, लेकिन यात्री नहीं माने। इस बीच दिल्ली जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस का समय हो गया। ट्रैक व्यस्त होने की वजह से टेन को बैक कर आउटर लाइन पर ले जाया गया। हंगामा बढता देख एसीएम रेलवे संतोष कुमार त्रिपाठी, मुख्या यार्ड और पावर केबिन के अधिकारी भी आ गए। ट्रेन के इंजन से पावर सिस्टम में दिक्कत आ रही थी। नया इंजन लगाकर ट्रेन दोपहर के 12.21 बजे रवाना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें