फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो अब कहां जाएं यात्री, रेलवे खुद दे रहा हादसे को दावत

Mon, 30 Oct 2017 06:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इस तरह से ट्रेन का इंतजार करते हैं यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कंचौसी रेलवे स्टेशन पर रेलवे खुद हादसे को दावत दे रहा है। प्लेटफार्म के दोनों ओर मालगाड़ी खड़ी हैं। यात्री ट्रेन मेन लाइन पर रूक रही हैं। इस कारण यात्रियों को मालगाड़ी को पार करके  रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


औरैया के कंचौसी रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह कानपुर जाने वाली फफूंद व शिकोहाबाद मेमो पैसेंजर ट्रेन के आने के समय तब अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई। प्लेटफार्म के दोनों ओर मालगाड़ी खड़ी थी और एनाउंस हुआ कि मेमो ट्रेनें मेन लाइन पर आएगी। मालगाड़ी के कारण लोग परेशान हुए। महिलाएं साथ में बच्चे व सामान के साथ इधर-उधर दौड़कर किसी तरह मालगाड़ी पार करके बीचोबीच ट्रैक पर पहुंचे। मेमो रुकने के बाद रेलवे ट्रैक पर यात्री ही यात्री नजर आ रहे थे।  ऐसे में बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

गनीमत रही कि दिल्ली की तरफ जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन को कंचौसी से पीछे  आउटर सिग्नल पर रोक दिया गया। मेमो के जाने के बाद एक्सप्रेस ट्रेनों को गुजारा गया। इन दोनों मालगाड़ियों के चालक ड्यूटी पूरी होने पर मालगाड़ी खड़ी करके चले गए। स्टेशन अधीक्षक महेंद्र बाबू कहना है कि उन्होंने एक तरफ की ट्रेन हटाने के लिए टूंडला कंट्रोलर को सूचित किया है, लेकिन कंट्रोलर ने आगे स्टेशनों पर जगह न होने कारण बताया। बताया जल्द मालगाड़ियों को हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें