फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्री परेशान: कानपुर सेंट्रल में बंद हैं पंखे...नहीं मिल रहा ठंडा पानी, रेलवे दे रहा है नियमों का हवाला

Fri, 17 Mar 2023 10:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर सेंट्रल स्टेशन में पंखे बंद हैं...ठंडा पानी भी नहीं मिल रहा। ऐसी ही सुविधाओं के न मिलने से यात्री बेचैन हैं। रेलवे नियमों का हवाला दे रहा है। बता दें कि 15 मार्च के बाद ही पंखे चलाने का नियम हैं, लेकिन 16 को भी पंखे बंद रहे।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल में गर्म पानी पीने को मजबूर हैं यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गर्मी की दस्तक से घरों में पंखे भले ही 15 दिन पहले ही चालू कर दिए गए हों, लेकिन स्टेशन पर पंखे ब्रिटिशकालीन नियमों के लागू होने के चलते नहीं चल रहे हैं। रेलवे का अंग्रेजों के समय का नियम है कि 15 मार्च के बाद से प्लेटफार्मों पर पंखे चलाए जाएंगे और ठंडा पानी टोटियों से निकलेगा।

विज्ञापन

स्टेशनों पर अफसरों के चैंबरों में पंखे चल रहे हैं और कुछ ने एसी भी चलाना शुरू कर दिया है लेकिन प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए लगे पंखों को 16 मार्च को भी शुरू नहीं किया गया। टोटियों से भी गुनगुना पानी आ रहा है। रेलवे नियमावली के हिसाब से फ्रीजर चालू कराने का अभी समय नहीं हुआ है।
यह नियम भी गुलामी की निशानी
स्टेशन पर आगरा की ट्रेन का इंतजार कर रहे अभिषेक सिंह ने बताया कि जब सभी जगह गुलामी की निशानी को खत्म किया जा रहा है, तो अंग्रेजों के बनाए नियमों को भारतीय रेलवे क्यों मान रही है। सेंट्रल स्टेशन पर कूलर का इंतजाम नहीं है, लेकिन कम से कम यात्रियों को पसीना सुखाने के लिए पंखे तो चालू ही करा देना चाहिए।

विज्ञापन

एक सप्ताह में दो बार आया, लेकिन पंखे बंद
लखनऊ के मोहम्मद जिया चंडीगढ़ जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में दो बार कानपुर स्टेशन पर आना हुआ। नौ मार्च को भी प्लेटफार्म के पंखे बंद थे और 16 मार्च को भी बंद हैं। पेयजल की टोटियों से गुनगुना पानी आ रहा है। अभी तक रेलवे ने फ्रीजर ही नहीं चालू किए हैं।

विज्ञापन

पंखों को चालू कराने के लिए वायरिंग को दुरुस्त किया जा रहा है। मेंटीनेंस का काम पूरा हो चुका है। 17 मार्च तक प्लेटफार्म पर लगे पंखों को चालू करा दिया जाएगा। यात्रियों को ठंडा पानी भी मिलने लगेगा।  -ओमप्रकाश पाठक, सहायक अभियंता, इलेक्ट्रिकल, कानपुर सेंट्रल स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें