फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पार्क में मस्जिद के नाम पर कब्जा, कमरे बनाए…ई-रिक्शा हो रहे थे चार्ज, भाजपा नेताओं ने किया हंगामा

Fri, 07 Mar 2025 04:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बर्रा-दो नई बस्ती स्थित सफेद मस्जिद इलाके में पार्क पर कब्जा किया गया है। इसको लेकर भाजपा नेताओं और क्षेत्रीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बर्रा-दो में नगर निगम के पार्क पर मस्जिद के नाम पर कब्जे का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं और भाजपाई भी खिलाफ उतर गए हैं। भाजपा नेता और पूर्व बर्रा मंडल अध्यक्ष संजय पासवान और भाजपा नेता अजय शर्मा भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

उन्होंने पार्क की जमीन को मस्जिद के मौलवी द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता संजय पासवान ने पार्क में बने अवैध मस्जिद के कब्जे को हटाने की मांग उठाई है। उन्होंने मेयर प्रमिला पांडेय को पत्र भी दिया है। मामला बर्रा थाना क्षेत्र में नई बस्ती स्थित सफेद मस्जिद इलाके का है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध कब्जों को हटाने की मांग
यहां नगर निगम द्वारा नई बस्ती स्थित पार्क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सफेद मस्जिद के ठीक पीछे पार्क बना है। पार्क कब्जा कर कमरे बनाए गए हैं और ई-रिक्शे चार्ज किए जा रहे हैं। हंगामे की सूचना पर नगर निगम के अधिकारी भी पहुंचे, जिनसे अवैध कब्जों को हटाने को लेकर चर्चा की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें