Chitrakoot News: राजापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले तीन अरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तीनों पर मर्डर और लूट के कई मामले दर्ज हैं।
चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र में लोगों का एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से नकदी समेत 12 एटीएम कार्ड, चार पहिया वाहन स्कार्पियो और अवैध तमंचे बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी दिनेश पटेल प्रतापगढ़ जिले का निवासी है। उसके सहयोगी अभियुक्त अमेठी का माशूक अली और प्रतापगढ़ का संतोष यादव हैं। इन तीनों के खिलाफ कई थानों में धोखाधड़ी, मर्डर व लूट के मामले दर्ज हैं।