फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: योग प्रतियोगिता में परिधि और आरव अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रतनलालनगर स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को केएसएस अंतरविद्यालयीन योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर के सीबीएसई से संबद्ध 16 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छात्रा वर्ग में यूपी किराना सेवा समिति की परिधि निगम ने पहला, ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल श्यामनगर की दिव्या यादव ने दूसरा और श्रीराम एजुकेशन सेंटर पनकी की अदिति सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


छात्र वर्ग में डीपीएस बर्रा के आरव अरोरा पहले, ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल के उज्ज्वल द्विवेदी दूसरे और दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन के रणवीर पाल तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सरदार अमरप्रीत सिंह, प्रबंधक सरदार हर्षप्रीत सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. कृष्णा चौहान, उप प्रधानाचार्या मोनिका जॉन और राम पंजवानी ने किया। निर्णायक मंडल में नीलम गुप्ता, क्षितिज द्विवेदी, तन्या झा, मानवेंद्र सिंह परिहार, रमनदीप कौर और राहुल कुशवाहा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें