फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: योगासन चैंपियनशिप में आराध्या और कीर्ति ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर सहोदय स्कूल्स (केएसएस जोन-बी) की ओर से शनिवार को चकेरी स्थित कानपुर पब्लिक स्कूल में केएसएस योगासन गर्ल्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। ग्रुप-ए में तात्याटोपेनगर के यूपी किराना सेवा समिति बालिका विद्यालय की आराध्या ने पहला स्थान प्राप्त किया। ग्रुप-बी में जाजमऊ के डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर की कीर्ति सिंह विजेता बनीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों की छात्राओं ने हिस्सा लिया। ग्रुप-ए में कक्षा तीन से पांच और ग्रुप-बी में कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं ने योगासन की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने आसनों के दौरान शरीर की स्थिति, संतुलन, शुद्धता और स्थिरता के आधार पर अपनी योग क्षमता का परिचय दिया।विद्यालय के डायरेक्टर सेवानिवृत्त कर्नल जेएन अग्निहोत्री और प्रधानाचार्या प्रज्ञा अग्निहोत्री ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें