फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: व्यापारी ने पत्नी व सालों पर लगाया पिता से मारपीट का आरोप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नवाबगंज थानाक्षेत्र के एनआरआई सिटी निवासी व्यापारी ने पत्नी, उसके भाइयों व अन्य पर बंधक बनाकर पिता को पीटने व धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मैनावती मार्ग स्थित एनआरआई सिटी निवासी अंकित निगम के अनुसार उनकी शादी 27 नवंबर 2013 को लालबंगला निवासी अवंतिका श्रीवास्तव से हुई थी। बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही विवाद होने पर पत्नी मायके चली गई। 2016 में लोक अदालत में समझौता होने पर 2020 तक साथ रहीं। गुस्सैल रवैये के चलते 2022 में फिर मायके चली गईं।

पीड़ित का आरोप है कि अवंतिका उनके पिता त्रिभुवन नाथ के साथ रहने को तैयार नहीं थी। किसी तरह परिवार को बचाने के लिए एनआरआई सिटी में एक फ्लैट खरीदा और रहने लगे। 18 मई को बेटी के जन्मदिन की तैयारी के दौरान पत्नी ने विवाद शुरू कर दिया और माता-पिता को अश्लील शब्द बोलने लगी। धमकी देकर अपने भाइयों को फोन कर घर बुला लिया। उन्हाेंने पेसमेकर लगे 67 वर्षीय पिता को पीटना शुरू कर दिया। नवाबगंज इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि अवंतिका श्रीवास्तव, प्रखर, प्रफुल्ल, उज्जवल व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें