फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ई-रिक्शे से जेवर भरा बैग गायब, दो घंटे बाद पीड़ित ने चालक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा में मौसेरी साली की शादी में शामिल होने दिल्ली से आए युवक का ई-रिक्शे में सफर के दौरान बैग गायब हो गया। बैग में सात लाख रुपये की कीमत के जेवर थे। घर पहुंचते ही बैग न मिलने पर युवक ने चालक की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की तलाश के बाद वह चालक को लेकर बर्रा थाने पहुंचा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के झींझक निवासी राजेंद्र कुमार दिल्ली में एक कंपनी में सुपरवाइजर हैं। राजेंद्र के अनुसार बर्रा निवासी साली की 22 मई को शादी है। वह 19 मई को दिल्ली से गांव आए थे। अगले दिन पत्नी ममता और बच्चों संग गांव से बर्रा बाइपास आए। यहां पर साली के घर जाने के लिए 50 रुपये में ई-रिक्शा बुक किया। बाईपास से कुछ आगे बढ़ते ही दो युवक भी ई-रिक्शा में आकर बैठ गए। विरोध करने पर चालक ने परिचित होने की बात कहकर थोड़ा आगे छोड़ने की बात कही। गुलाबी बिल्डिंग के पास दोनों युवक उतर गए। इसके बाद ई-रिक्शा चालक ने उन्हें साली के घर पर छोड़ दिया। वहां पहुंचने पर जेवर वाला बैग गायब था।
रिश्तेदारों की मदद से करीब दो घंटे तक ई-रिक्शा चालक को तलाशते रहे। बाईपास पर मिले चालक को पकड़कर थाने ले गए और पुलिस को सौंप दिया। बर्रा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रास्ते के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें