फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एसआईआर गणना प्रपत्र भरने में मायके का रिकॉर्ड बढ़ा रहा बहुओं की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एसआईआर का गणना प्रपत्र भरने के दौरान मतदाताओं के सामने कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। 2003 की मतदाता सूची में माता-पिता का रिकाॅर्ड नहीं मिलने की वजह से कई बहुएं परेशान हैं।
विज्ञापन

औरैया निवासी शिखा तिवारी की शादी केशवनगर निवासी मनीष त्रिपाठी के साथ 2007 में हुई थी। उनका नाम 2007 से मतदाता सूची में शिवाजी इंटर कॉलेज पोलिंग स्टेशन पर दर्ज है। वहीं माता-पिता का 2003 की मतदाता सूची में इपिक नंबर, विधानसभा क्षेत्र संबंधी दस्तावेज नहीं मिल रहे हैं। इसी तरह निवेदिता मिश्रा का मायका लखनऊ में है। उनकी शादी महानगर के केशवनगर निवासी आशीष मिश्रा के साथ 2007 में हुई थी। उनका नाम भी मतदाता सूची में दर्ज है लेकिन माता पिता का 2003 का डिटेल नहीं मिल पा रहा है। ऐसे ही नूपुर मिश्रा का मायका हरबंश मोहाल में है। इनकी शादी केशवनगर निवासी नवनीत से 2008 में हुई थी। नूपुर को भी इसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
भाजपा दक्षिण इकाई की ओर से बनाए गए वॉर रूम से इस तरह कई शिकायतें आई हैं। वहीं पार्टी की ओर से बनाई गई मॉनिटरिंग टीम रोजाना पार्टी के बीएलए टू से रिपोर्ट ले रही है। जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के अनुसार मंडल, विधानसभा और जिला स्तर पर स्थापित वार रूम से प्रतिदिन त्रिस्तरीय निगरानी की जा रही है। इसके जरिये बीएलओ के साथ मिलकर कितने घरों में संपर्क किया गया, कितने लोगों को गणना प्रपत्र बांटे गए, कितने पात्रों के नाम जुड़वाने की कोशिश की गई इसकी डिटेल जुटाई जा रही है। मंगलवार को इस संबंध में पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में हुई बैठक में कार्यकर्ता को बीएलओ के साथ घर-घर जाकर मतदाता सूची में डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम चिह्नित करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें