फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कीटनाशक की चार दुकानों में मिली अनियमितता, दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रबी सीजन में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर कृषि विभाग की तीन टीमों ने अभियान चलाया। कई प्रतिष्ठानों से संदिग्ध कीटनाशकों के नमूने लिए गए। अनियमितताएं मिलने पर चार दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया। उप कृषि निदेशक डॉ. आरएस वर्मा ने सदर क्षेत्र में साईं कृषि केंद्र, कृषि सहारा, साहू बीज भंडार, उपकार बीज भंडार और भारत सीड कंपनी समेत कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए। जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय ने सरसौल क्षेत्र के ओम कीटनाशक केंद्र और श्री बालाजी कृषि रक्षा केंद्र से नमूने लिए। अभिलेखों में कई कमियां मिलीं। सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया। प्रभारी कृषि रक्षा अधिकारी आरपी कुशवाहा ने बिल्हौर व चौबेपुर क्षेत्र में बीएस दमाडिया पेस्टीसाइड्स, भोले बीज भंडार, बालाजी बीज भंडार, विश्वनाथ कृषक सहायता केंद्र और कृष्णा बीज भंडार से दवाओं के नमूने लिए। टीम ने दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें