दिल्ली से दवाएं, मास्क, सैनिटाइजर लेकर आई पार्सल ट्रेन
- फोटो : amar ujala
जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिए चलाइ गई स्पेशल पार्सल ट्रेनों से कानपुर में जरूरत का सामान रेलवे ने मुहैया कराया है। नई दिल् ली से आई पार्सल ट्रेन से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 39 पैकेज का करीब 10 कुंतल दवाएं, मास्क और सैनिटाइजर समेत सर्जिकल उपकरण आया है।
मेडिकल स्टोर संचालकों ने दवा कंपनियों से माल बुक कराया था, जिसे रेलवे की पार्सल ट्रेन गुरुवार दोपहर पौने एक बजे आया। ट्रेन के कानपुर आने पर ट्रेन के ड्राइवरों, गार्ड और अन्य स्टाफ का आरपीएफ ने सेंट्रल पर फूल देकर स्वागत किया।
कहा कि जान की परवाह किए बगैर लाखों लोगों को जरूरत का सामान मुहैया कराना योद्धा का काम होता है। हावड़ा जाने पर ट्रेन में साढ़े 10 कुंतल मछली बुक कराकर कोलकाता भेजी गई है।
मछली ज्यादा बुक होनी थी लेकिन परेड खलवा के रेड जोन में आने पर मछली ले जाने के लिए मजदूर नहीं मिल सके। इसके अलावा गुवाहाटी जाने वाली पार्सल ट्रेन में सेना ने एक वैन यानी पार्सल बोगी बुक कराई। इसमें कानपुर से दवाओं समेत दूसरा जरूरी सामान गुवाहाटी ले जाया जाएगा।