फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा संशोधित: फतेहपुर में संदिग्ध व्यक्ति को गांव वालो ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गांव में गुरुवार की शाम ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को घूमते हुए देखा। जमाती होने की आशंका पर गांव वालों ने उसे घेर लिया और नाम व पता पूछने लगे। संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम अब्दुल्ला बताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना गोपालगंज पीएचसी प्रभारी विपुल शुक्ला की दी। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस को मौके पर भेजा था, लेकिन कोई आईडी न दिखा पाने से एंबुलेंस कर्मियों ने उसे ले जाने से मना कर दिया। कुछ देर बाद मामला डीएम संजीव सिंह के संज्ञान में लाया गया। डीएम के निर्देश पर 102 एंबुलेंस युवक को जिला अस्पताल लाने के लिए भेजी गई। डीएम ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही युवक को आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें