फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: हिस्ट्रीशीटरों की परेड...122 में से 74 पहुंचे थाने,  पुलिस बोली- सभी को अपराध से दूर रहने की नसीहत दी

Tue, 26 Dec 2023 04:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि 38 हिस्ट्रीशीटर ऐसे हैं, जो या तो बुजुर्ग हो चुके हैं या रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। 10 हिस्ट्रीशीटर जेल में हैं।
विज्ञापन
अतरौली थाने में हिस्ट्रीशीटरों को नसीहत देते प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के 122 हिस्ट्रीशीटरों को सोमवार को थाने में तलब किया गया। इनमें से 74 हिस्ट्रीशीटर थाने पहुंचे। सभी को अपराध और अपराधियों से दूर रहने की नसीहत दी गई। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि थाने में थाना क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटर बुलाए गए थे।

विज्ञापन

38 हिस्ट्रीशीटर ऐसे हैं, जो या तो बुजुर्ग हो चुके हैं या रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। 10 हिस्ट्रीशीटर जेल में हैं। 74 हिस्ट्रीशीटरों ने हाजिरी दर्ज कराई। इन सभी से कहा गया कि अपराध और अपराधी से दूर रहें। कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति का पता चलने पर पुलिस को सूचना दें। दिलेश सिंह ने यह भी कहा कि हाजिरी का यह सिलसिला हर माह चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें