फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पैरा खिलाड़ी शिवम फिनलैंड में सोने पर लगाएंगे निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आयकर विभाग में अधीक्षक व पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी शिवम पाल अगस्त में फिनलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस की तैयारी कर रहे हैं। उनसे खेल प्रेमियों के साथ देशवासियों को पदक की उम्मीद है। वह इससे पूर्व 16 से 18 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया में हुई आईटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर कप-2026 में दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ा चुके हैं।
विज्ञापन

गुजैनी निवासी शिवम पाल ने जीवन की कठिन परिस्थितियों को अपनी ताकत बनाया। मात्र एक वर्ष में पोलियो के कारण 60 प्रतिशत दिव्यांगता होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। बचपन में क्रिकेट के प्रति रुचि रखने वाले शिवम ने वर्ष 2017 से टेबल टेनिस को अपना लक्ष्य बनाया और लगातार मेहनत के बल पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। वर्तमान में शिवम पैरा टेबल टेनिस की क्लास-7 स्टैंडिंग श्रेणी में खेलते हैं। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने एकल वर्ग में रजत, पुरुष युगल में कांस्य और मिश्रित युगल में रजत पदक अपने नाम किया। वह सफलता का श्रेय माता-पिता और कोच को देते हैं। शिवम पाल का लक्ष्य पैरा ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।
विज्ञापन


शिवम की प्रमुख उपलब्धियां

2022: इंदौर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक।

2023: खेलो इंडिया पैरा गेम्स (नई दिल्ली) में कांस्य पदक।

2023: कानपुर में प्रथम स्टेट रैंकिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक।

2024: यूटीटी पैरा राष्ट्रीय रैंकिंग चैंपियनशिप में रजत पदक।

2025: इंदौर में यूटीटी पैरा राष्ट्रीय रैंकिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।

2026: आईटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर कप में दो रजत और एक कांस्य पदक।्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें