फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 18 ट्रेनों का होगा पनकीधाम में ठहराव, अमृत भारत की सूची में शामिल है स्टेशन

Tue, 07 Feb 2023 11:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अमृत भारत स्टेशन की सूची में शामिल पनकीधाम स्टेशन में यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी। दरअसल, यहां श्रमशक्ति की तरह 18 ट्रेनों का ठहराव होगा। अप्रैल से इन ट्रेनों का लोड बढ़ सकता है।
विज्ञापन
श्रमशक्ति एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने आने वाले पनकी के आसपास के लोगों को बड़ी सुविधा मिल जाएगी। अमृत भारत स्टेशन की सूची में शामिल पनकीधाम रेलवे स्टेशन पर 18 ट्रेनों का ठहराव होगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में पनकीधाम रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने का बजट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

अप्रैल से ट्रेनों का लोड बढ़ सकता है। यात्री सुविधाएं बढ़ने के बाद जिन प्रमुख ट्रेनों को पकड़ने के लिए कानपुर सेंट्रल जाना पड़ता है, वह पनकीधाम रेलवे स्टेशन से पकड़ सकेंगे। रेलवे ने इसका खाका तैयार कर लिया है। संभावित ट्रेनों को चिह्नित भी कर लिया है।
कानपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस का ठहराव पनकीधाम में करने के बाद यहां से रोजाना करीब 400 यात्री रोजाना चढ़ते उतरते हैं। पनकीधाम से कानपुर सेंट्रल की सड़क मार्ग से दूरी साढ़े 12 किमी है। जाम की वजह से एक तरफ आने में करीब एक घंटा लगता है।

विज्ञापन

इन ट्रेनों का पनकीधाम में एक से दो मिनट ठहराव का प्रस्ताव
अभी पनकीधाम रेलवे स्टेशन पर तीन एक्सप्रेस ट्रेनें श्रमशक्ति एक्सप्रेस, आगरा इंटरसिटी और गोमती एक्सप्रेस का ठहराव है। बाकी चार मेमू ट्रेनें ही इस स्टेशन पर रुकती हैं।

पनकीधाम स्टेशन को विकसित करने के बाद यहां पर सुबह चलने वाली कानपुर रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, कालका, तूफान, महानंदा एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस और रीवा एक्सप्रेस समेत करीब 18 ट्रेनों का एक से दो मिनट का ठहराव देने की योजना है।

अप्रैल में डीएफसी पर पूरी तरह से मालगाड़ियों का लोड शिफ्ट होने से मेन रेल लाइन पर यात्री ट्रेनों का ट्रैफिक कम होने पर ऐसा करना आसान होगा। ट्रेनें लेट नहीं होंगी और यात्रियों को चढ़ने उतरने के लिए एक से दो मिनट का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन की सूची में कानपुर सेंट्रल के अलावा पनकीधाम स्टेशन को चिह्नित किया गया है। यहां पर यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी। कानपुर सेंट्रल जाने के बजाय यात्रियों को पनकीधाम से ही ट्रेन पकड़ने और आने की सुविधा होगी।  -हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, एनसीआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें