फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तेज बारिश से पनकी पावर प्लांट की जल निकासी ध्वस्त, 400 KV ग्रिड में भरा कई फीट पानी

Thu, 20 Aug 2026 11:01 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: तेज बारिश के बाद पनकी पावर हाउस प्लांट के आसपास के क्षेत्र में भीषण जलभराव की स्थिति बन गई। जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त होने से बारिश का पानी पनकी पावर हाउस स्थित 400 केवी ग्रिड परिसर तक पहुंच गया।
विज्ञापन
पनकी पावर प्लांट जलभराव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र पनकी स्थित पावर हाउस प्लांट परिसर में कल रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी पनकी पावर हाउस स्थित 400 केवी ग्रिड परिसर में भी भर गया। देखते ही देखते पूरा ग्रिड परिसर तालाब में तब्दील हो गया, जिससे ग्रिड के महत्वपूर्ण उपकरणों के पानी में डूबने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा बन गया है।

विज्ञापन

पनकी पावर प्लांट जलभराव - फोटो : amar ujala

प्लांट निर्माण के समय से ही जल निकासी का अभाव

स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि पावर प्लांट के निर्माण के दौरान ही पानी की निकासी के लिए पुख्ता और समुचित इंतजाम नहीं किए गए थे। यही मुख्य वजह है कि थोड़ी सी भी तेज बारिश होते ही पूरा प्लांट परिसर जलमग्न हो जाता है। यह गंभीर समस्या विगत कई वर्षों से लगातार बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते आज तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका।

पनकी पावर प्लांट जलभराव - फोटो : amar ujala

400 केवी ग्रिड में पानी भरने से मची अफरा-तफरी

कल रात हुई अचानक तेज बारिश के बाद जब 400 केवी ग्रिड में पानी भर गया, तो वहां तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ग्रिड में पानी भरने के कारण तकनीकी खराबी और शॉर्ट सर्किट की आशंका काफी बढ़ गई है। यदि पानी का स्तर और बढ़ता है या समय रहते पंप लगाकर पानी नहीं निकाला गया, तो बड़े इलाके की बिजली व्यवस्था ठप हो सकती है।

विज्ञापन

अधिकारियों की लापरवाही से बनी रहती है समस्या

क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि हर साल मानसून के दौरान पनकी पावर हाउस की जल निकासी की कलई खुलती है। विभागीय अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, इसके बावजूद हर बार सिर्फ अस्थायी कोरम पूरा किया जाता है। लोगों ने जल्द से जल्द 400 केवी ग्रिड से पानी निकालने और स्थायी नाला निर्माण कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें