फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खाकी का अनोखा खेल; थाने में हंगामा, अस्पताल में बदसलूकी...कागजों पर मोबाइल बना मुजरिम

Thu, 20 Aug 2026 10:42 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: नौबस्ता में विवाहिता से अश्लील बातें करने और धमकाने के मामले में पुलिस की लिखापढ़ी सवालों के घेरे में है। विवाहिता के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की, लेकिन किसी आरोपी के नाम के बजाय उस मोबाइल नंबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई, जिससे फोन किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन
Police Register Case Against Mobile Number - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौबस्ता थाना परिसर में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस कस्टडी में बैठाए गए एक आरोपी ने थाने के शौचालय में जाकर टॉयलेट क्लीनर पी लिया। आनन-फानन में पुलिस उसे हैलट अस्पताल ले गई, जहां हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मामले में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में डीसीपी साउथ ने नौबस्ता थाने में तैनात एक दरोगा और हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

महिला को फोन पर धमकाने का था आरोप

जानकारी के अनुसार, नौबस्ता निवासी एक महिला के ससुर ने मंगलवार शाम पुलिस को शिकायत दी थी कि सरसौल महौली निवासी आशीष द्विवेदी उनकी बहू को फोन कर अश्लील बातें करता है और मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने जब नंबर की जांच की तो वह आशीष के दोस्त सहज सिंह उर्फ शिवा का निकला। पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया, लेकिन वे पहले नहीं आए।

नशे में थाने पहुंचे, सिपाहियों व डॉक्टरों से की अभद्रता

रात करीब 11 बजे के बाद आशीष और सहज दोनों अत्यधिक नशे की हालत में नौबस्ता थाने पहुंचे। दोनों ने थाने के बाहर बाइक खड़ी की और सीधे भीतर जाकर ऑन-ड्यूटी सिपाहियों को धमकाना शुरू कर दिया। काफी नोकझोंक के बाद पुलिस दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए कांशीराम अस्पताल ले गई, जहां दोनों ने डॉक्टरों के साथ भी जमकर अभद्रता की। इसके बाद पुलिस दोनों को वापस लाकर थाने के कार्यालय में बैठा दिया।

शौचालय में आधा दरवाजा खुला देख पी गया क्लीनर

कुछ देर बाद आरोपी आशीष ने शौच जाने की बात कही। सिपाही उसे पुलिसकर्मियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शौचालय की तरफ ले गए। जैसे ही आशीष भीतर गया, उसने वहां रखी टॉयलेट क्लीनर की बोतल उठाई और पीने लगा। आधा दरवाजा खुला होने के कारण सिपाही की नजर उस पर पड़ गई और उसने दौड़कर हाथ से बोतल छीनी।

दो पुलिसकर्मी निलंबित, स्थिति खतरे से बाहर

घटना के तुरंत बाद पुलिस उसे हैलट अस्पताल ले गई, जहां डीसीपी साउथ दीपेंद्र चौधरी भी पहुंचे। बुधवार सुबह आशीष को आईसीयू में शिफ्ट किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

विज्ञापन

डीसीपी साउथ ने मामले में लापरवाही बरतने वाले रात्रि अधिकारी/दरोगा आशीष गौड़ और हेड कांस्टेबल अरविंद को निलंबित कर दिया है। पुलिस कमिश्नर रघुबीरलाल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अन्य किसी की लापरवाही मिलने पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें