दोनों की लागत करीब 150 करोड़ रुपये थी। एक पुल की लंबाई करीब 700 मीटर और दूसरे की करीब 726 मीटर है। इनका निर्माण दो साल में पूरा होना था, पर पहले कोरोना काल का बहाना और बाद में अफसरों की लापरवाही से दोनों पुल अभी शुरू नहीं हो पाए। अब दोनों पुलों पर निर्माण तेजी से किया जा रहा है।
पनकी पॉवर हाउस मार्केट की तरफ स्थित दूसरे पुल का कुछ काम बाकी
पनकी मंदिर मार्ग स्थित पुल का काम 95 प्रतिशत से ज्यादा हो चुका है। इसमें रेलिंग लग रही है। पुल के दोनों तरफ के रैंप में गिट्टी बिछी है, सड़क का थोड़ा काम बाकी है। पनकी पॉवर हाउस मार्केट की तरफ स्थित दूसरे पुल का कुछ काम बाकी है। पुल के दोनों तरफ दुकानें और उनके आगे अतिक्रमण की वजह से संकरी गली की तरह सर्विसलेन नजर आई, जिसमें वाहनों को निकालने में दिक्कतें हो रही थीं।
तापमान कम होने के कारण पनकी धाम मंदिर मार्ग पुल की सड़क नहीं बनाई जा रही थी। अब तापमान बढ़ा है। सड़क बनाकर मार्च में इस पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। नहरिया की तरफ वाले पुल का भी 90 प्रतिशत निर्माण हो गया है। अप्रैल में इस पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसमें भी यातायात शुरू हो जाएगा। -एके सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम