फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शतरंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्कूल बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विन्यास पब्लिक स्कूल मंधना में आयोजित दो दिवसीय केएसएस अंतर-विद्यालयी सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्कूल ने शानदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप जीती। कक्षा छह से आठ तक के खिलाड़ियों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में सीबीएसई जोन ए के 19 विद्यालयों के 95 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन



पांच राउंड चले मुकाबलों के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्कूल ने नौ अंक अर्जित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर आठ अंकों के साथ उपविजेता रहा। वहीं समान 8 अंक होने के बावजूद पदमपत सिंघानिया स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल के लिए गार्डेनिया पब्लिक स्कूल के हर्षित शुक्ला, वुडवाइन गॉडिनिया स्कूल के राघव सचान, डीपीएस आजादनगर के शिवांशु नायर, डीपीएस कल्याणपुर के आद्विक महेश्वरी और युगम इंटरनेशनल स्कूल के सार्थक कटियार को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता की चीफ आर्बिटर रूपा शुक्ला रहीं जबकि निर्णायक मंडल में दिलीप श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शायला वली, अरुण कुमार शर्मा, नारायण गौर, सौरभ गौर, प्रबंधक वरुण कटियार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें