जिला पंचायत की 9 सीटों के लिये दूसरे चरण में 140 प्रत्याशी दावेदारों ने पर्चे भरे।
दूसरे चरण में रसूलाबाद की असालतगंज, रसूलाबाद प्रथम, रसूलाबाद द्वितीय,बिरहुन,सुनासी और डेरापुर की नोनारी बुजुर्ग, सिठमरा, औंगी जिला पंचायत सीट के लिए पर्चे भरे गये।
एडीएम आशुतोष कुमार ने बताया दूसरे चरण की बीडीसी सीटों के लिए डेरापुर ब्लाक में 184 नामांकन दाखिल किये गए। डेरापुर में ब्लाक में दो दिन में कुल 341 नामांकन दाखिल किये गए।
उलरापुर निवासी एक महिला दावेदार मोहिनी पत्नी दीपू देरी से पहुंचने के चलते नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं। रसूलाबाद ब्लाक में बीडीसी के 535 नामांकन दाखिल किये गये।
बिना अनुमति प्रचार कर रहे दो वाहनों को डेरापुर थानाध्यक्ष ने सीज किया है। वहीं पहले चरण के प्रत्याशियों को देर रात तक चुनाव चिन्ह मिले।