एकानपुर इलाहाबाद नेशनल हाईवे हुआ दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
लोगों के मदद की गुहार लगाने पर आईटीबीपी के जवान सेंटर और ग्रामीण घरों से निकल कर मौके पर पहुंच गए। दोनों ने मिलकर बसों से लोगों लोगों को बाहर निकाला। उनके सामान को सुरक्षित तरीके से रखा। हाइवे की एम्बुलेंस भी वहां पहुंच गई। मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने आईटीबीपी के जवान अजय प्रताप, औंग फतेहपुर के करन, उसकी बहन कोमल, साधना त्रिवेदी, गोपाल गांव फतेहपुर की राधा, सिकठियापुरवा, महाराजपुर की मुन्नी देवी (50), सरसौल के राकेश, प्रेमपुर की रेनू और बिंदकी फतेहपुर के हरिश चंद्र और रोडवेज बस में सवार भसौली टोला, इलाहाबाद के नियाज अहमद समेत 12 घायलों को एम्बुलेंस से महाराजपुर सीएचसी भेजा।
डॉक्टरों ने रामस्वरूप की पत्नी मुन्नी, हरिशचंद्र, कोमल और करन को हैलट रेफर कर दिया। हैलट पहुंचने पर डॉक्टरों ने मुन्नी को मृत घोषित कर दिया। अन्य की हालत गंभीर बताई गई है। थानाध्यक्ष के मुताबिक कई और यात्रियों को मामूली चोटें आईं थी। वे लोग मौके से ही दूसरे साधनों से गंतव्य को चले गए। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर रोडवेज बस केचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बस और चालक को पकड़ लिया गया है।
एक घंटे तक रहा जाम
हादसे के चलते कानपुर-इलाहाबाद लेन पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। चालकों के विपरीत दिशा से वाहन ले जाने पर इलाहाबाद-कानपुर लेन की भी ट्रैेफिक व्यवस्था धवस्त हो गई। पुलिस कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद क्षतिग्रस्त बसों को क्रेन के जरिए हाइवे से हटवाया। इसके बाद के पुलिस कर्मियों ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। तब यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।