फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खाना खाने जा रहे सिपाही को निगल गई मौत, काल बनकर आया वाहन

Wed, 22 May 2019 11:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सिपाही उमाशंकर की फाइल फोटो, परिजनों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जालौन जिले में बाइक से खाना खाने जा रहे सिपाही की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


बांदा जनपद के मबई-बुजुर्ग निवासी निवासी उमा शंकर तिवारी (50) पुत्र राम जियावन वर्तमान समय में पुलिस लाइन में तैनात है। मंगलवार को वह बाइक से शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित ढाबे में खाना खाने जा रहा था। सभी रास्ते में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके परिजनों व पुलिस अधिकारियों को सूचना दे दी। आरआई अवधेश नारायण यादव ने बताया कि मृतक सिपाही मबई बुजुर्ग जनपद बांदा का रहने वाला है। झांसी से चार माह पहले जनपद में ट्रांसफर होकर आया था, मृतक के तीन बच्चे हैं। कविता, शीतल व मनीष तिवारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें