फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक आइटम से भरे चार ट्रक पकड़े गए, चार करोड़ रुपये का माल जब्त

Wed, 22 May 2019 10:20 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कस्टम अफसरों ने विदेश से तस्करी कर लाए गए घरेलू उपयोग के आइटमों की बड़ी खेप पकड़ी है। तस्करी का माल चार ट्रक और कंटेनरों में लदा था। इन्हें कानपुर और वाराणसी की सीमा में हाइवे पर पकड़ा गया है। ट्रकों में लदे माल की कीमत करीब चार करोड़ रुपये आंकी गई है। घरेलू उपयोग में आने वाली वस्तुओं की तस्करी का इस तरह का मामला लंबे समय बाद सामने आया है।
विज्ञापन


कस्टम आयुक्त (यूपी एवं उत्तराखंड) वेद प्रताप शुक्ला को प्रदेश में घरेलू उपयोग वाले विदेशी आइटमों की तस्करी के जरिये आपूिर्त की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने इसका खुलासा करने की जिम्मेदारी डिप्टी कमिश्नर चंचल कुमार तिवारी को सौंपी। डिप्टी कमिश्नर ने अलग अलग हाइवे पर टीमों की तैनाती की और ट्रकों की चेकिंग शुरू कराई। कई दिन की मशक्कत के बाद दो ट्रक कानपुर-इलाहाबाद हाइवे पर और दो ट्रक वाराणसी की सीमा में पकडे़ गए।

इन ट्रकों में चीन, बांग्लादेश, जापान, इंडोनेशिया आदि देशों से तस्करी कर लाए गए कपडे़े, (पैंट, जींस, टी-शर्ट, महिलाओं और बच्चों के विभिन्न प्रकार के कपड़े) प्रिंटिंग फ्यूज, बेल्ट, ड्रम कलर, कलर डेवलपर, हेयर स्प्रे, विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामान, पटाखे भरे थे। अफसरों ने उसे जब्त कर लिया। ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर माल भेजने वाले मालिकों की जानकारी मांगी है। इस प्रकरण की जांच चल रही है। इस कार्रवाई में अधीक्षक राजेश शर्मा, जगत सिंह राना, निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, केके यादव, शिवम बाजपेई, शशांक त्रिपाठी, राम निवास राय, भीम सिंह गुरुंग शामिल रहे। 
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर चंचल कुमार तिवारी ने बताया कि सभी ट्रक कोलकाता से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। माना जाता है यूपी के विभिन्न शहरों में इस माल की आपूर्ति की जानी थी। तस्करी का माल बांग्लादेश और म्यांमार के रास्ते से आता है। बाद में इसे कोलकाता और उत्तर-पूर्व के राज्य से अन्य राज्यों को पहुंचाया जाता है। 

ट्रक के बाहर की तरफ कोई संदिग्ध वस्तु नजर नहीं आई लेकिन टीम को पूरा विश्वास था कि सूचना पूरी तरफ से पक्की है। थोड़ा और गहराई से जांच करने के उद्देश्य से ट्रक में किसी प्रकार रास्ता बनाते हुए टीम ट्रक के सबसे ऊंचे हिस्से की तरफ पहुंच कर अन्दर देखने की कोशिश करने लगी तो तस्करी की सामान दिखा। भारतीय सामान की आड़ में विदेशी सामान छुपाकर ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें