फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जिले में एक नवंबर से 41 केंद्रों पर होगी धान की खरीद, पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिले में धान खरीद की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। जिले में 41 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। वहीं फसल बेचने के लिए अब तक 540 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। पिछले वर्ष करीब 7207 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया था। इस बार जिले को एक लाख 30 हजार 169 मीट्रिक टन का धान खरीद का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन


जिले में करीब 32 हजार 173 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई की गई है। अच्छी बारिश होने से फसल ठीक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं प्रशासन ने किसानों की उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए इस बार केंद्रों की संख्या में वृद्धि की है। पिछले वर्ष 36 धान खरीद केंद्र बनाए गए थे जिसे बढ़ाकर 41 कर दिया गया है। पिछले वर्ष धान खरीद का लक्ष्य एक लाख 10 हजार मीट्रिक टन था जो इस बार एक लाख 30 हजार मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। धान बेचने के लिए पंजीयन वेबसाइट चालू कर दी गई है। पंजीकृत किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर आसानी से धान बेच सकेंगे।

ऐसे कर सकते हैं पंजीकरण

विभागीय पोर्टल से किसान घर बैठे स्वयं, जन सुविधा केंद्र या साइबर कैफे से ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। किसानों को पहले अपना आधार और मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा। ओटीपी आने पर रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। पंजीयन कराने वाले किसानों को भूमि व बैंक खाते की जानकारी भी देनी होगी।
विज्ञापन



69 रुपये प्रति क्विंटल की हुई बढ़ोत्तरी
खाद्य विपणन अधिकारी प्रभाकांत द्विवेदी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में केंद्र सरकार ने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 69 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। सामान्य धान के लिए 2,369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान के लिए 2389 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी तय किया है। जिले में एक नवंबर से 28 फरवरी तक धान की खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें