फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: क्राॅप कटिंग में जांची धान की उत्पादकता

Thu, 30 Oct 2025 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के पातेपुर में बुधवार को डीएम कपिल सिंह की उपस्थिति में क्राॅप कटिंग कर धान की उत्पादकता जांची गई। पातेपुर में शिवप्रसाद के गाटा संख्या 350 में धान की उत्पादकता की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए बुधवार को क्रॉप कटिंग की गई।
विज्ञापन

रैंडम आधार पर चयनित गाटा संख्या वाले खेत में 10 मीटर भुजा वाले समबाहु त्रिभुज का क्षेत्र तय किया गया। इसके बाद इस क्षेत्र की धान की कटाई की गई। मड़ाई करने पर 23.62 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। डीएम ने मौजूद किसानों से संवाद किया। उन्होंने निकटतम क्रय केंद्रों पर ही धान की बिक्री करने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने बताया कि फसल उत्पादकता के आकलन के लिए क्रॉप कटिंग की जा रही है। वार्षिक फसल कटाई कर औसत उत्पादकता का निर्धारण किया जाता है।
कृषि विभाग इन आंकड़ों का औसत निकालकर शासन को भेजता है, इसी आधार पर जनपद की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का निर्धारण किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि फसल बीमा योजना के अंतर्गत कृषकों को मुआवजा भुगतान भी इन्हीं आकड़ों के आधार पर होता है। यहां तहसीलदार पवन कुमार, नायब तहसीलदार रवींद्र मिश्र, अपर सांख्यिकी अधिकारी सचिन कुमार, ग्राम प्रधान, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें