फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीएम आवास के पास पीएनजी गैस पाइप लाइन में लीकेज, हादसा बचा

Thu, 30 Oct 2025 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती मार्ग पर डीएम आवास के पास बुधवार सुबह जेसीबी से सूखे पेड़ का ठूंठ उखाड़ते समय पीएनजी गैस पाइप लाइन में लीकेज हो गया। तेज आवाज के साथ गैस रिसाव शुरू हुआ तो आसपास के लोगों ने दमकल को सूचना दी। गनीमत रही कि हादसा बच गया। कुछ ही देर में माती से दमकल कर्मी पहुंचे और पानी की बौछार की। इधर टोरंट कंपनी कर्मी भी पहुंच गए और वाल्व से गैस आपूर्ति रोक दी।
विज्ञापन

अकबरपुर में घरों में पीएनजी गैस आपूर्ति की व्यवस्था है। माती मार्ग पर डीएम आवास के करीब एक बिल्डिंग मैटेरियल दुकान के बाहर पेड़ के ठूंठ को जेसीबी से उखड़वाते समय भूमिगत पीएनजी गैस पाइप लाइन फट गई। गैस का रिसाव शुरू हुआ तो चालक जेसीबी लेकर फरार हो गया। इधर बिल्डिंग मैटेरियल दुकान संचालक भी सरक गए। आसपास के लोगों ने दमकल को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने जैनपुर उपकेंद्र से ओवर हेड लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कराई।
एहतियातन माचिस आदि न जलाने का एनाउंसमेंट कराया। इधर फायर टैंकर लेकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर दी। सूचना पाकर टोरंट कर्मी पहुंच गए और पाइप लाइन में दोनों ओर के वाल्व बंद कर गैस आपूर्ति रोक दी। मौके पर एसडीएम सदर नीलिमा यादव, तहसीलदार पवन कुमार, नायब तहसीलदार रवींद्र मिश्र व पुलिस बल भी पहुंचा। करीब 10 मिनट तक माती मार्ग पर यातायात रुका रहा। इसके बाद वाहन निकल सके।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सुबह 11:43 बजे माती फायर स्टेशन में सूचना मिली थी। करीब 10 मिनट में दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और पानी की बौछार की। उन्होंने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ। टोरंट गैस कंपनी के सहायक प्रबंधक केके शर्मा ने बताया कि पेड़ का सूखा ठूंठ उखाड़ने के दौरान भूमिगत गैस पाइप लाइन फट गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी को नोटिस दी गई है। नुकसान की भरपाई न करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
.................
नजदीक है पेट्रोल पंप
पीएनजी गैस पाइप लाइन में जिस जगह पर लीकेज हुआ उसके करीब ही पेट्रोल पंप है। टोरंट कंपनी के सहायक प्रबंधक केके शर्मा ने बताया कि अकबरपुर में मेडिकल कॉलेज के पास ही कंपनी का कैंप कार्यालय है। जानकारी मिलते ही पेट्रोलिंग टीम पहुंच गई और पाइप लाइन के दोनों ओर के वाल्ब बंद कर गैस आपूर्ति रोक दी। उन्होंने बताया कि सूखा ठूंठ उखड़वाने से पहले बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदार ने गैस कंपनी के प्रतिनिधियों को सूचना दी होती तो यह स्थिति नहीं आती। नजदीक ही पेट्रोल पंप है। गनीमत रही कि गैस रिसाव से आग नहीं लगी।
..................
पांच घंटे बंद रही 110 घरों की आपूर्ति
पीएनजी पाइप लाइन में लीकेज होने से दोपहर 12 बजे के करीब बीएसए दफ्तर के पास, टकटोली मोड़, सलावतपुर रोड पर बने घरों की आपूर्ति बंद हो गई। करीब 110 घरों की आपूर्ति बंद होने से लोगों को दोपहर में खाना पकाने के लिए परेशानी हुई। कई घरों में एलपीजी सिलिंडर भी नहीं रहे। इससे लोग लाइन ठीक होने का इंतजार करते रहे। शाम पांच बजे के करीब के लीकेज ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें