फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 49 आईआईटियंस को एक करोड़ से अधिक का पैकेज, पांच दिनों में 881 छात्र-छात्राओं को मिली नौकरी

Sun, 05 Dec 2021 09:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आईआईटी में एक दिसंबर से प्लेसमेंट ड्राइव का पहला चरण शुरू हुआ है। संस्थान में वर्चुअल माध्यम से देश-विदेश की 300 कंपनियां आई हैं। सिर्फ पांच दिन में ही 47 छात्र-छात्राओं को इंटरनेशनल कंपनियों ने नौकरी के ऑफर दिए हैं जो पिछले वर्ष की अपेक्षा डेढ़ गुना अधिक हैं।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर आईआईटी के छात्रों ने प्लेसमेंट में रिकॉर्ड बना दिया है। यह पहला मौका है जब 49 छात्र-छात्राओं को एक करोड़ रुपये से अधिक सालाना पैकेज वाली जॉब ऑफर हुई है। पांच दिनों में ही संस्थान के 881 छात्र-छात्राओं को देश-विदेश की मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी मिली है। 
विज्ञापन

आईआईटी में एक दिसंबर से प्लेसमेंट ड्राइव का पहला चरण शुरू हुआ है। संस्थान में वर्चुअल माध्यम से देश-विदेश की 300 कंपनियां आई हैं। सिर्फ पांच दिन में ही 47 छात्र-छात्राओं को इंटरनेशनल कंपनियों ने नौकरी के ऑफर दिए हैं जो पिछले वर्ष की अपेक्षा डेढ़ गुना अधिक हैं।

पिछले वर्ष की अपेक्षा अभी तक 32.5 फीसदी अधिक प्लेसमेंट हुआ है। मुस्कान को 2.08 करोड़ रुपये का सर्वाधिक पैकेज मिला है। घरेलू पैकेज में भी रिकॉर्ड बना है। एक छात्र को सर्वाधिक 1.20 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है। संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि प्लेसमेंट पिछले कई वर्षों की अपेक्षा काफी अच्छा जा रहा है। कई छात्रों को एक करोड़ से अधिक जॉब ऑफर भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें