फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उमर की गेंदबाजी से पीएसी क्लब ने जीता मैच....

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। लेख क्रिकेट अकादमी फॉर एक्सीलेंस और पीएसी नर्सिंग अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में मैत्री क्रिकेट सीरीज के दूसरे दिन मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच पीएसी जूनियर और एचएएल अंडर-12 के बीच ड्रा रहा, जबकि दूसरे मैच में पीएसी क्लब ने एचएएल अंडर-14 को 66 रन से हरा दिया।
विज्ञापन


श्यामनगर स्थित पीएसी बी मैदान पर खेले गए पहले मैच में पीएसी जूनियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 149 रन बनाए। ओम ने 34 और के विक्चर ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में सूर्यांश ने तीन, शिखर ने दो विकेट लिए। जवाब में एचएएल अंडर-12 की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए और मैच ड्रा रहा। एचएएल अंडर-12 से अभिनीत ने 40, कार्तिक भल्ला ने 28 रन बनाए, गेंदबाजी में अनीत ने तीन, यशस्वी ने दो को आउट किया। पीएसी-ए मैदान पर दूसरे मैच में पीएसी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए। इसमें राघव ने 60 रन व तन्मय यादव ने 56 रन की पारी खेली, गेंदबाजी में आदित्य व शुभम ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में एचएएल अंडर-14 की पूरी टीम 19.2 ओवर में 114 रन पर आउट हो गई। इसमें अभिनीत ने 20, लक्ष्य मिश्रा ने 19 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में मो. उमर ने पांच और मृदुल सिंह ने तीन को आउट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें