फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्लागंज (उन्नाव)। पारिवारिक कलह के चलते राजधानी मार्ग स्थित एक मोबाइल शॉप में काम करने वाले युवक ने फ ांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि कई दिनों से युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। रात में मोबाइल पर बात करने के बाद फ ांसी लगाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ब्रह्मनगर निवासी सूरज पांडे (25) पुत्र संतोष पांडे राजधानी मार्ग स्थित एक मोबाइल शॉप में काम करता था। सोमवार रात युवक ने पंखे के कुंडे में साड़ी का फं दा बनाकर फ ांसी लगा ली। मृतक की मां सीमा ने बताया कि एक वर्ष पहले कानपुर के कल्यानपुर निवासी निकिता से बेटे का विवाह हुआ था। विवाह के बाद से पत्नी से अनबन शुरू हो गई। कुछ दिन पहले निकिता नाराज होकर अपने मायके चली गई। इससे सूरज परेशान रहने लगा। सोमवार की रात खाना खाने के बाद वह कमरे में चला गया। सुबह शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

मृतक अपने परिवार में इकलौता पुत्र था। बालू घाट चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के मोबाइल को चेक किया गया। आखिरी कॉल पत्नी की मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें