फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के उर्सला में ऑक्सीजन का स्टॉक खत्म, नए मरीज भर्ती करने से मना, संक्रमितों का चल रहा इलाज

Sat, 24 Apr 2021 11:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उर्सला अस्पताल में शनिवार की दोपहर ऑक्सीजन का बैकअप खत्म हो गया है। अस्पताल प्रशासन ने नए मरीजों को भर्ती करने से हाथ खड़े कर दिए। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
कानपुर उर्सला हॉस्पिटल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के उर्सला अस्पताल में शनिवार की दोपहर ऑक्सीजन का बैकअप खत्म हो गया है। अस्पताल प्रशासन ने नए मरीजों को भर्ती करने से हाथ खड़े कर दिए। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन


एडीएम सप्लाई ने अस्पताल को ऑक्सीजन दिलवाए जाने का आश्वासन दिया है। उर्सला अस्पताल के इमरजेंसी एनबी वन और एनबी टू वार्ड में करीब 35 कोरोना संक्रमित और कुछ कोरोना जैसे लक्षणों वाले रोगी भर्ती हैं।

एनबी वन में 36 और एनबी टू में 27 रोगियों का इलाज चल रहा है। कुछ रोगी जीरियाट्रिक वार्ड में भी हैं। अस्पताल में एक दिन में 200 से अधिक जंबो सिलिंडर लग रहे हैं। ऑक्सीजन के संकट की वजह से अस्पताल में पहले से ही स्टॉक की किल्लत थी।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर को सिर्फ 40 जंबो सिलिंडर ही आ सके। इन्हें इमरजेंसी में लगवा दिया गया। सीएमएस डॉ. अनिल निगम ने बताया कि इतने सिलिंडर कुछ ही घंटों तक चल सकते हैं।

बैकअप बिल्कुल समाप्त हो गया है। ऑक्सीजन की डिमांड काफी अधिक है। वार्ड के कुछ गंभीर रोगियों को भी इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया है। ऑक्सीजन न मिलने पर समस्या गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें