सिकंदरा सीएचसी में फीता काटकर ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करते राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। सीएचसी परिसर में बने ऑक्सीजन प्लांट का बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि प्लांट के बनने से अस्पताल में एक साथ 60 मरीजों को ऑक्सीजन दी जा सकेगी।
कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों को ऑक्सीजन के संकट से जूझना पड़ा था। इसे देखते हुए अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट लगवाए जा रहे हैं। सिकंदरा विधायक की निधि से 50 लाख रुपये खर्च कर सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया गया है।
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया ऑक्सीजन प्लांट से एक मिनट में 300 लीटर ऑक्सीजन बनेगी। राज्यमंत्री ने अपनी निधि से पूर्व में भी मास्क और सैनिटाइजर के लिए 20 लाख रुपये दिए थे।
प्लांट के शुभारंभ के मौके चिकित्साधिकारी पवन कुमार, जय कुमार, डॉ. सिद्ध विनायक त्रिपाठी, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. मोहम्मद सादिक, राघवेंद्र तिवारी, संजय पाल मौजूद रहे।