कानपुर से अन्य जिलों को भी आपूर्ति की जाएगी। ऑक्सीजन एक्सप्रेस के स्वागत के लिए कैबिनेट मंत्री सतीश महाना व अन्य अधिकारी पहुंचे। यहीं से ऑक्सीजन विभिन्न टैंकर के जरिये अलग-अलग फर्मों और अस्पतालों को उपलब्ध कराई जाएगी।
शासन की ओर से कानपुर में ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके चलते रेलवे की ऑक्सीजन एक्सप्रेस रविवार सुबह गोविंदपुरी कंटेनर डिपो पर पहुंची। चार कंटेनर यहां पर उतारे गए जिसमें लगभग 80 टन ऑक्सीजन है।
विज्ञापन
कानपुर से अन्य जिलों को भी आपूर्ति की जाएगी। ऑक्सीजन एक्सप्रेस के स्वागत के लिए कैबिनेट मंत्री सतीश महाना व अन्य अधिकारी पहुंचे। यहीं से ऑक्सीजन विभिन्न टैंकर के जरिये अलग-अलग फर्मों और अस्पतालों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विधायक निधि से यहां लगेंगे प्लांट
विधायकों की निधि से उर्सला और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त जेनरेटर प्लांट लगाया जाएगा। साथ ही घाटमपुर और बिल्हौर के स्वास्थ्य केंद्रों में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है।