नैंसी ने छह लाख रुपये खर्च कर अमेरिका से चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आनंदपुरी स्थित अपने घर भिजवा दिए। रविवार को सभी कंसंट्रेटरों की पूजा पाठ के बाद लोगों की मदद के लिए शुभारंभ कर दिया गया।
अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में सीनियर मैनुफैक्चरिंग इंजीनियर के पद पर कार्यरत नैंसी पांडेय ने शहर में बिना ऑक्सीजन के मर रहे अपनों को देख चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कानपुर भेजे हैं। उन्होंने इसे अपनों की जान बचाने के लिए किया गया छोटा सा प्रयास बताया है।
विज्ञापन
आनंदपुरी में रहने वाले पीडब्ल्यूडी में ठेकेदार पिता सुनील पांडेय ने बताया कि उनकी बेटी नैंसी से अक्सर फोन पर बात होती रहती थी। कोरोना काल में शहर में हो रही मौतों से नैंसी बहुत दुखी थीं। उसके पूछने पर बताया कि यहां पर ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण मर रहे हैं।
इस पर नैंसी ने छह लाख रुपये खर्च कर अमेरिका से चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आनंदपुरी स्थित अपने घर भिजवा दिए। रविवार को सभी कंसंट्रेटरों की पूजा पाठ के बाद लोगों की मदद के लिए शुभारंभ कर दिया गया। सुनील पांडेय ने बताया कि किसी भी जरूरतमंद को यह सेवा निशुल्क दी जाएगी। वहीं, नैंसी ने बताया कि शहर के लोगों के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया है।