फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा : सिंचाई विभाग के कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पत्नी व बच्चे घायल

Mon, 31 May 2021 03:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा जिले में हुए दर्दनाक हादसे में सिंचाई विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई जबकि पत्नी व तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। इटावा जिले में एक कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे गाजियाबाद में काम करने वाले सिंचाई विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार लोग घायल हो गए।

मो. जुबरैल निवासी संजय नगर गाजियाबाद अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए गांव लगमा जिला सहरसा विहार गए हुए थे। उनके साथ में उनकी पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री भी थी। वह सोमवार रात को वहां से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार एक्सप्रेस-वे पर थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत पहुंची तभी पीछे से आ रहे वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


जिससे कार डिवाइडर से जा टकराई। कार चला रहे मो. जुबरैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हेंं पुलिस व यूपीडा के कर्मचारियों ने सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें