फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने आक्सीजन प्लांट के लिए 50 लाख की दी स्वीकृति,

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमितों के लिए आक्सीजन की समस्या न हो इसके लिए प्रदेश के इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री व सिकंदरा विधायक अजीत सिंह पाल ने अपनी निधि से आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए 50 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। उन्होंने इस बाबत डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित का आक्सीजन लेवल चंद घंटों में गिर जाता है। इससे मृत्यु दर में काफी इजाफा हुआ है। मरीजों के लिए आक्सीजन की डिमांड काफी बढ़ गई है।
जिला अस्पताल सहित अन्य सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों मेें जैनपुर स्थित भाव्या गैस से आक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। कानपुर नगर सहित दूसरे जिलों के लोग आक्सीजन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। आक्सीजन की बढ़ती मांग के चलते सिकंदरा विधायक ने प्लांट लगवाने की पहल की है। उन्होंने विधायक निधि से 50 लाख रुपये की स्वीकृति देकर जिले में आक्सीजन प्लांट स्थापित करने का पत्र जिलाधिकारी के पास भेजा है। मरीजों को काफी सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें