फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
इंटर स्कूल डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ी। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आयोजित इंटर स्कूल डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता। मेजबान सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज दूसरे और आदर्श एजुकेशन सेंटर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में एयर फोर्स स्कूल के आलोक चौरसिया और द चिंटल्स स्कूल की ओजल बाजपेई को बेस्ट लिफ्टर का खिताब मिला। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य सुमन चंदोला, नौसेना के मास्टर चीफ ऑफिसर दीपक दीक्षित, पारले ग्रुप के निदेशक मोहित वैद्य, फिजियोथेरेपिस्ट अभिषेक बाजपेई और संघ के सचिव सौरभ गौर ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर नीरज कुमार, अनिल कुशवाहा, मो. जीशान, सुधांशु आर्या, सूरज सिंह, ओम प्रकाश, वासुदेव त्रिपाठी, तपस्या गौतम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें