फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP election: तीन सीटों पर वोट कटवा बनेगी ओवैसी की पार्टी, सीसामऊ, आर्यनगर और कैंट भाजपा का भी लक्ष्य

Wed, 12 Jan 2022 05:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

तीन विधानसभा सीटों पर सपा के लिए वोट कटवा का काम करेगी। इस बार मुस्लिम समाज के मुद्दों को लेकर एआईएमआईएम ने यहां मुहिम छेड़ रखी है । इनमें से दो सीटें सपा और एक कांग्रेस के खाते में है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) महानगर की तीन विधानसभा सीटों पर सपा के लिए वोट कटवा का काम करेगी। इन सीटों पर मुस्लिम मतदाता निर्णायक की भूमिका में हैं, जिन्हें सपा का वोट बैंक माना जाता है। इस बार मुस्लिम समाज के मुद्दों को लेकर एआईएमआईएम ने यहां मुहिम छेड़ रखी है। इन क्षेत्रों में सियासी गतिविधियों के जानकारों का मानना है कि एआईएमआईएम की बढ़त सपा की मुश्किलें बढ़ा सकती है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि सीसामऊ, आर्यनगर और कैंट सीट भाजपा के भी निशाने पर है। इनमें से दो सीटें सपा और एक कांग्रेस के खाते में है। भाजपा इन सीटों पर हर हाल में भगवा फहराने की कोशिश में है। इन विधानसभा सीटों पर एआईएमआईएम के प्रत्याशी उतारने के पीछे खास वजह यहां मुस्लिम वोटरों की संख्या अधिक होना है। इसके बहाने पार्टी अपनी जमीन मजबूत करना चाहती है। एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी पिछले दिनों जाजमऊ और चुन्नीगंज की सभाओं में अपनी रणनीति जाहिर कर दी थी।

सीसामऊ को केंद्र में रखकर उन्होंने सोलंकी परिवार पर कटाक्ष भी किया था। उन्होंने मुस्लिम समाज के जो मुद्दे उठाए थे, उनसे ज्यादातर लोग सहमत हैं। मुद्दों पर सहमति के बाद भी मुस्लिमों का एआईएमआईएम के पक्ष में मतदान करना शंका के घेरे में है। वैसे एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर नीतियां बताने की मुहिम शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एआईएमआईएम ने सीसामऊ और कैंट के लिए प्रत्याशी तय कर लिए हैं। इनकी घोषणा अभी नहीं की गई है। आर्यनगर के लिए प्रत्याशी तलाशा जा रहा है। सियासी बयानबाजी से हटकर आम वोटर चमनगंज के रईस अहमद, अकबर और अनवर से पूछा तो बोले कि ओवैसी के मुद्दे ठीक हैं, लेकिन हमारी समस्याएं स्थानीय हैं।

नेता भी स्थानीय चाहिए। वैसे एआईएमआईएम को भाजपा की बी टीम भी कहा जाता है। इस तमगे को हटाने के लिए ओवैसी तकरीरों में सपा मुखिया अखिलेश यादव को कठघरे में खड़ा करते हैं। एआईएमआईएम की यूथ विंग के अध्यक्ष उमर मारूफ का कहना है कि पार्टी सर्व समाज के शोषितों की बात करती है। इसमें किसी धर्म, जाति और वर्ग से मतलब नहीं। शोषित हर जाति और धर्म में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें