फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड अनियंत्रित ट्रक पंचर की दुकान पर पलटा, एक की मौत दो घायल, एनएच-86 पर लगा जाम

Sat, 15 Oct 2016 10:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दो घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया - फोटो : हरि ओम अवस्थी
विज्ञापन
ओवरलोड मौरंग लदा अनियंत्रित ट्रक बिधनू हाइवे किनारे बनी पंचर की दुकान पर जाकर पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इस दुर्घटना के बाद से नेशनल हाइवे-86 पर भीषण जाम लग गया। ड्राइवर और क्लीनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हमीरपुर निवासी राम शंकर शर्मा (50) की बिधनू हाईवे किनारे पंचर की दुकान है। दुकान में ही वह अपनी पत्नी सुमन और मां शिव कुमारी के साथ रहता था। शनिवार तड़के झांसी की ओर से मौरंग लादकर आ रहा एक ओवरलोड ट्रक बिजली के खंभों को तोड़ता हुआ राम शंकर की दुकान में जा घुसा और नियंत्रण खोकर पलट गया। इस दुर्घटना के दौरान राम शंकर की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी और मां गंभीर रूप से घायल हैं। पड़ोसियों ने दोनों महिलाओं को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। ट्रक ड्राइवर उरई डपोर गांव निवासी धीरेंद्र और क्लीनर राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को क्रेन की मदद से पंचर की दुकान से बाहर निकाला गया। एनएच 86 हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पड़ा होने की वजह से भीषण जाम लग गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें