फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनियां में प्रस्तावित ओवरब्रिज का जल्द शुरू कराएं काम-डीएम

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक करते डीएम जेपी सिंह, एसपी, सीडीओ। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त को रनियां में प्रस्तावित ओवरब्रिज को अतिशीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए। उद्यमियों से अप्रेंटिस के छात्रों को रोजगार देने की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि अप्रेंटिस के छात्रों को उद्यमियों द्वारा रोजगार प्रदान नहीं किया जा रहा है। चिंता का विषय है कि छात्र डिप्लोमा व डिग्री लेकर अप्रेंटिस के लिए भटक रहा है। उद्यमियों से कहा कि अप्रेंटिस के छात्रों को भी रोजगार उपलब्ध कराएं। जिससे उनका भविष्य सुधर सके और बेरोजगारी से उनको मुक्ति मिल सके। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त चंद्रभान सिंह को रनियां में प्रस्तावित ओवरब्रिज को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। यूपीसीडी जैनपुर के अधिकारियों को क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विद्युत की समुचित व्यवस्था रखें। एसपी केशव कुमार चौधरी ने भी उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। सीडीओ सौम्या पांडेय ने उद्यमियों से तालाबों के रख-रखाव की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें